लाइव न्यूज़ :

पिता ने बेटे को गोली मारी

By भाषा | Updated: December 4, 2020 23:13 IST

Open in App

जयपुर,चार दिसंबर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के पाटन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को पत्नी से झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने अपने युवा बेटे की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि घटना जोगणी माल गांव की है जहां बृहस्पतिवार शाम को नाथू और उसकी पत्नी के बीच किसी मामले को लेकर झगड़ा हो गया था। बड़े बेटे रमन ने झगडे में हस्तक्षेप करते हुए मां का पक्ष लिया। इस पर नाथू नाराज हो गया।

थानाधिकारी रमेश चंद ने बताया कि देर रात जब रमन एक शादी से लौटा तो पिता ने घर के बाहर उसे गोली मार दी। उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अभी तक इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। युवक बस क्लीनर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया