लाइव न्यूज़ :

बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला वापस न लेने पर पिता की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: March 2, 2021 16:07 IST

Open in App

लखनऊ, दो मार्च हाथरस जिले में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत वापस ना लेने पर आरोपी ने पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।

लड़की के पिता अंबरीश शर्मा (50) ने आरोपी गौरव के खिलाफ 2008 में अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था और वह जेल भी गया था, लेकिन एक महीने बाद ही वह जमानत पर रिहा हो गया था।

अंबरीश की बेटी ने प्राथमिकी में आरोप लगाया कि वह अपने पिता अंबरीश के साथ आलू के खेत में थी, जब गौरव अपने एक साथी के साथ सफेद कार में आया और अंबरीश को उसके खिलाफ मामला वापस लेने को कहने लगा।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ इससे पहले कि मेरे पिता कुछ कह पाते, उसने उन पर गोलियां चला दीं। हम उन्हें लेकर अस्पताल गये, जहां उनकी मौत हो गई।’’

वहीं, हाथरस के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा, ‘‘ यह घटना सोमवार दोपहर हाथरस के नोजरपुर गांव के सासनी क्षेत्र में हुई, जब अंबरीश शर्मा (50) की बेटियां मंदिर गई थीं। आरोपी गौरव शर्मा की पत्नी और एक रिश्तेदार भी वहां मौजूद थीं। इन महिलाओं के बीच बहस हो गयी और तभी आरोपी गौरव तथा लड़कियों के पिता अंबरीश भी वहां पहुंच गए।’’

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गौरव और अंबरीश के बीच भी बहस हो गयी, जिसके बाद गौरव ने अपने कुछ रिश्तेदारों को बुला लिया और फिर अंबरीश को गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि अंबरीश की बेटी की शिकायत के आधार पर भादंवि की धारा 302 (हत्या) तथा संबंधित धाराओं के तहत गौरव शर्मा, ललित शर्मा, रहितेश शर्मा, निखिल शर्मा और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें से ललित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं और आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाने का भी निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे