लाइव न्यूज़ :

पिता ने अपने दो बच्चों को साथ लेकर लगाई आग : तीनों की मौत

By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:17 IST

Open in App

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), एक दिसंबर गोरखपुर जिले के गीडा क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों के साथ आत्मदाह कर लिया जिससे इस घटना में तीनों की मृत्यु हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि गीडा थाना क्षेत्र में मदन कनौजिया (36) नामक व्यक्ति ने खुद को तथा अपने दोनों बच्चों अन्नपूर्णा (सात) और अतुल (पांच) को एक कमरे में बंद कर लिया और रसोई गैस खोल कर आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में मदन और उसके दोनों बच्चों की झुलस कर मृत्यु हो गई।

मदन के छोटे भाई मोहन ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई की अपनी पत्नी से कुछ कहासुनी हुई थी जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी और वापस आने को राजी नहीं हो रही थी । मोहन ने यह भी बताया कि उसके भाई का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था।

इस घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मनोज अवस्थी पुलिस बल तथा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया