लाइव न्यूज़ :

राजद्रोह के आरोपी दामाद को एम्स में भर्ती कराने के लिए ससुर ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: September 26, 2021 18:27 IST

Open in App

शीर्षक एवं इंट्रो में तथ्यात्मक सुधार के साथ

मथुरा, 26 सितंबर राजद्रोह और दो सम्प्रदायों में वैमनस्य फैलाकर दंगा कराने के प्रयास जैसे संगीन आरोपों में उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला कारागार में बंद पीएफआई/सीएफआई के सदस्य अतीकुर्रहमान के खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर उसके ससुर ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

अतीकुर्रहमान और उसके तीन साथियों को पिछले साल हाथरस बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने जाते समय एक्सप्रेस-वे के मांट टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया था। दलित युवती की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी।

रहमान के वकील मधुवन दत्त चतुर्वेदी ने बताया, ‘‘अतीकुर्रहमान दिल एवं श्वसन तंत्र की गंभीर बीमारियों से ग्रस्त है। लखनऊ में धन शोधन कानून संबंधी विशेष अदालत में 22 सितंबर को पेशी के दौरान भी वह गंभीर रूप से बीमार हो गए था, जिसके अगले दिन उसके ससुर ने मथुरा के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर यह मांग की है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘रहमान को वहां से वापस लाते समय पहले आगरा के खंदारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लेकिन वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ में एम्स अथवा संजय गांधी परास्नातक संस्थान (एसजीपीजीआई) में तुरंत भर्ती कराने की सलाह दी।’’

चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों की सलाह के बावजूद रहमान को मथुरा जिला कारागार के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उन्होंने बताया कि पत्र में कहा गया है कि अब तक मामले में बहस शुरू नहीं हुई है और न ही उनके बेकसूर होने पर कोई आपत्ति उठी है, इसलिए उन्हें एम्स, पीजीआई अथवा किसी अन्य बेहतर अस्पताल में भर्ती कराने पर अभियोजन पक्ष को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती कराया जाए, नहीं तो उनके जीवन को खतरा हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर