लाइव न्यूज़ :

इंदौर में दो साल की बेटी से दुष्कर्म पर पिता को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

By भाषा | Updated: November 15, 2021 16:41 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 15 नवंबर इंदौर की जिला अदालत ने दो साल की बच्ची से दुष्कर्म के जुर्म में उसके पिता को सोमवार को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

विशेष न्यायाधीश पावस श्रीवास्तव ने इस मामले में 32 वर्षीय व्यक्ति को भारतीय दंड विधान और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के संबद्ध प्रावधानों के तहत दोषी करार देते हुए यह दंड सुनाया।

अभियोजन के एक अधिकारी ने बताया कि इस व्यक्ति ने शहर में पिछले साल जनवरी के दौरान अपनी दो साल की बच्ची को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया जिससे उसका नाजुक अंग जख्मी हो गया था।

उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के वक्त पीड़ित बच्ची की मां घर में नहीं थी और जब वह घर लौटी तो उसे बच्ची के दर्द से कराहने पर उसके साथ पिता की करतूत का पता चला।

अधिकारी ने बताया कि मुकदमे की सुनवाई के दौरान अबोध बच्ची का बयान जब अदालत में दर्ज किया गया, तो उसने यह भी कहा-‘‘पापा गंदे आदमी हैं’’।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां