लाइव न्यूज़ :

पिता ने नहीं दिलाया फोन, तो बेटी ने कर ली आत्महत्या

By भाषा | Updated: December 1, 2020 14:29 IST

Open in App

(छठे पैरा में आवश्यक सुधार के साथ)

नोएडा (उप्र), एक दिसंबर नोएडा में 14 वर्षीय एक किशोरी ने मोबाइल फोन नहीं दिलाए जाने से नाराज होकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के कासना गांव में रहने वाली 14 वर्षीय छात्रा कुमारी दृष्टि ने सोमवार रात अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि दृष्टि के परिजनों का कहना है कि उसने अपने पिता से मोबाइल फोन मांगा था, लेकिन पिता ने यह कहकर फोन खरीदने से इनकार कर दिया कि उनकी अभी मोबाइल फोन खरीदने की स्थिति नहीं है। इस बात से नाराज होकर दृष्टि ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

इस बीच, प्रवक्ता ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू सोसाइटी में रहने वाले 90 वर्षीय आनंद प्रकाश मित्तल ने सोमवार को गले में चाकू घोंप कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि आनंद प्रकाश मधुमेह से पीड़ित थे तथा कुछ दिनों से परेशान थे। मृतक के बेटे विजय प्रकाश मित्तल ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी गांव स्थित साईं अपार्टमेंट में रहने वाली रामवती चटर्जी (30) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।

मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos