लाइव न्यूज़ :

आगरा में बिजली का करंट लगने से पिता, पुत्री की मौत

By भाषा | Updated: April 23, 2021 18:02 IST

Open in App

आगरा (उत्तर प्रदेश), 23 अप्रैल उत्तर प्रदेश के आगरा जिला स्थित एक गांव में बिजली का तार गिरने से एक व्यक्ति और उसकी 12 वर्षीय बेटी की शुक्रवार को मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

निबोहरा पुलिस थाने के प्रभारी सूरज प्रसाद ने कहा, ‘‘यह घटना सलेमपुर घांकर गांव में सुबह करीब सवा नौ बजे हुई। तब दिलीप जादोन (32) और उनकी बेटी सपना फसल को आवारा पशुओं से बचाने के लिए अपने खेत में लोहे की तारों की बाड़ लगा रहे थे। तभी वहां एक बिजली का एक तार गिर गया जिसके कारण करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि जादोन के बड़े भाई ने बिजली विभाग के खिलाफ लापरवाही के लिए शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर, भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए