लाइव न्यूज़ :

अगवा बेटी को छुड़वाने के लिए दारोगा को रिश्वत न दे पाने पर पिता ने की खुदकुशी

By भाषा | Updated: April 12, 2021 23:06 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 12 अप्रैल बरेली जिले के आंवला क्षेत्र में कथित रूप से अपहृत बेटी की बरामदगी के लिए दारोगा द्वारा मांगे गए एक लाख रुपए नहीं दे पाने पर एक व्यक्ति ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि आंवला थाना क्षेत्र के मऊ चंद्रपुर गांव की रहने वाली एक किशोरी गत आठ अप्रैल को लापता हो गई थी। उसके पिता शिशुपाल ने उसके अपहरण की तहरीर रामनगर चौकी में दी थी। आरोप है कि चौकी प्रभारी राम रतन सिंह ने उससे बेटी की बरामदगी के लिए एक लाख रुपये रिश्वत मांगी थी।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों का आरोप है कि रिश्वत के पैसों की व्यवस्था नहीं कर पाने से क्षुब्ध होकर शिशुपाल ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पता चलने पर चौकी प्रभारी दारोगा राम रतन सिंह और साथी सिपाही मौके पर पहुंच गए और शिशुपाल की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि सुसाइड नोट में शिशुपाल ने आत्महत्या के लिए दारोगा राम रतन सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। वह नोट पढ़ने के बाद सिंह ने उसे फाड़ कर अपनी जेब में रख लिया। इस पर परिजन और ग्रामीण भड़क गए और दारोगा तथा अन्य पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। साथ ही जेब में रखे सुसाइड नोट के टुकड़े भी छीन लिये।

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर मिल प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह तथा आंवला, अलीगंज और सिरौली थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, जिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया। इसमें सिपाही धीरज और अर्जुन समेत कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सजवान ने बताया ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए चौकी प्रभारी राम रतन सिंह को हटा दिया गया है और उसके द्वारा एक लाख रुपये रिश्वत मांगे जाने के आरोप की जांच की जा रही है।

अगवा लड़की के पिता शिशुपाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी बेटी आठ अप्रैल को सुबह शौच के लिए गई थी तभी बंटी, मुकेश तथा दिनेश मोटरसाइकिल पर बैठा कर उसका अपहरण कर ले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!