केरल में पिता ने गर्म चमचे से बेटे का हाथ व पैर जलाया
By भाषा | Updated: February 2, 2021 16:11 IST2021-02-02T16:11:09+5:302021-02-02T16:11:09+5:30

केरल में पिता ने गर्म चमचे से बेटे का हाथ व पैर जलाया
अदूर, दो फरवरी पढ़ाई न करने पर केरल में एक पिता ने अपने साढ़े आठ साल के बेटे को कथित तौर पर गर्म चमचे से जला दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पंचायत के एक सदस्य द्वारा पुलिस को जानकारी दिये जाने के बाद 30 जनवरी को हुई यह घटना सामने आई।
पुलिस ने बताया कि बच्चे का पिता श्रीकुमार (31) शराब का आदि है और उसे गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि बच्चे के हाथ और पैर पर जलने के निशान हैं। उन्होंने बताया कि उसे बाल कल्याण केंद्र भेज दिया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।