लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के बलिया में बेटे की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 5, 2021 14:15 IST

Open in App

बलिया (उप्र) पांच अप्रैल उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने ही बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । पुलिस ने यह जानकारी दी।

रसड़ा कोतवाली प्रभारी नागेश उपाध्याय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के संवरुपुर गांव निवासी लाल भुखन को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात लाल भुखन का बेटा संतोष (45) नशे में धुत होकर घर आया और उसी दौरान उसकी अपने पिता व भाइयों गोविंद और अशोक से कहासुनी हो गई।

आरोप के मुताबिक तीनों ने मिलकर संतोष पर हमला कर दिया जिसे गंभीर हालत में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया और उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। संतोष की पत्नी पार्वती देवी की तहरीर पर पुलिस ने लाल भुखन, गोविंद और अशोक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा