लाइव न्यूज़ :

नाबालिग बेटी को शराब पिलाने वाला पिता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 29, 2021 13:36 IST

Open in App

कासरगोड (केरल), 29 जून उत्तर केरल के कासरगोड जिले के होसदुर्ग में नाबालिग बेटी को कथित रूप से शराब पिलाने वाले 45 वर्षीय पिता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आरोप है कि राधाकृष्णन रविवार को अपने घर पर शराब पी रहा था, उसी समय उसने अपनी आठ वर्षीय बेटी को भी शराब पिला दी। इसके बाद बच्ची की तबियत खराब हो गई और उसकी मां उसे नजदीक के अस्पताल ले गई।

अस्पताल के अधिकारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसने वहां पहुंचकर बच्ची का बयान दर्ज किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बच्ची के वक्तव्य के आधार पर एक मामला दर्ज किया गया और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।’’

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं तथा किशोर न्याय कानून की धारा 77 के तहत आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यहां स्थानीय अदालत ने आरोपी को दो हफ्ते की रिमांड पर भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है