लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत

By भाषा | Updated: February 16, 2021 11:52 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र), 16 फरवरी प्रतापगढ़ के थाना रानीगंज अंतर्गत विष्णुपुर गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली से एक मोटरसाइकिल के टकरा जाने से पिता-पुत्र की मौत हो गयी।

रानीगंज के पुलिस उपाधीक्षक अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि हरिपुर बरदैता गांव के निवासी राममूर्ति सिंह (65) अपने बेटे अजय (30) के साथ सोमवार रात मोटरसाइकिल से प्रयागराज से लौट रहे थे। रानीगंज क्षेत्र में विष्णुपुर गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा जाने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रानीगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?