लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के सांबा में राजमार्ग पर सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत

By भाषा | Updated: February 20, 2021 11:11 IST

Open in App

जम्मू, 20 फरवरी जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात को एक वैन और ट्रक की टक्कर में 70 साल के एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग घायल हो गये । पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों वाहन कठुआ से आ रहे थे और रात दो बजे के करीब मनसार मोड़ के पास हादसा हुआ ।

उन्होंने बताया कि हंस राज एवं उनके बेटे (35) सोहन लाल की मौत हो गयी । मरने वाले लोग साम्बा जिले के रामगढ़ इलाके रहने वाले थे ।

इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गये, जिनकी पहचान रमेश चंदर (60), हिमंत कुमार (35) एवं गौरव कुमार (18) के रूप में की गयी है और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?