लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत

By भाषा | Updated: July 18, 2021 12:41 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 18 जुलाई उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में तांत्रिक की सलाह पर छह वर्षीय बीमार बेटे को खेत में स्नान कराने गए पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अल्लाहगंज थाना प्रभारी अजब सिंह ने रविवार को बताया कि थाना अंतर्गत धर्मपुर पिपरिया गांव के पास मड़ैया में रहने वाले बाबू सिंह (42) का छह वर्षीय बेटा गोविंद काफी दिनों से बीमार था। उन्होंने बताया कि कई जगह इलाज कराने के बाद बच्चे के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इस बीच किसी तांत्रिक ने सुझाव दिया कि बीमार बच्चे को खेत में स्नान कराया जाए और इस दौरान उसे कोई भी व्यक्ति देख नहीं पाए। तांत्रिक की सलाह के बाद शनिवार को बाबू सिंह बाल्टी में पानी लेकर अपने बेटे के साथ हरदोई जिले के सीमावर्ती एक खेत में चले गए और वहां बेटे को चुपचाप स्नान कराया।

सिंह ने बताया कि स्‍नान कराने के बाद दोनों जब खेत से बाहर की ओर आ रहे तभी खेत में फसल को जानवरों से बचाने के लिए लगाई गई तारों की बाड़ में वे उलझ गए। तार में बिजली का करंट आ जाने के चलते पिता-पुत्र की मौत हो गई।

हरदोई जिले के थाना पचदेवरा के प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने रविवार को फोन पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि उन्हें आज सुबह घटना की सूचना मिली और इसके बाद वह घटनास्थल पहुंचे और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया