लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर में पिता-पुत्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

By भाषा | Updated: December 16, 2021 19:15 IST

Open in App

गोरखपुर, 16 दिसंबर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र में घरेलू विवाद से क्षुब्ध पिता-पुत्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामविलास पटेल (48) और उसके 22 वर्षीय पुत्र आकाश ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि रामविलास मुंबई में काम करता था और वह करीब 15 दिन पहले अपने घर लौटा था। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम रामविलास का किसी बात को लेकर पत्नी शंभू देवी से झगड़ा हुआ था और इस दौरान पुलिस ने पहुंचकर मामला सुलझा दिया था।

सूत्रों ने बताया कि देर शाम रामविलास ने एक बार फिर विवाद होने पर पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि उसके बेटे आकाश ने बीच-बचाव की कोशिश की तो रामविलास ने उसे भी पीट दिया और इससे क्षुब्ध होकर आकाश ने कमरे में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि इसकी खबर मिलने के बाद रामविलास ने भी गांव के बाहर एक पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

उन्होंने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने रामविलास का शव पेड़ से लटकता पाकर पुलिस को खबर की पुलिस ने रामविलास और आकाश के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन