लाइव न्यूज़ :

मेरठ में पिता-पुत्र ने जहर खाया, बेटे की मौत

By भाषा | Updated: March 14, 2021 16:25 IST

Open in App

मेरठ, 14 मार्च उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में पिता-पुत्र ने कथित रुप से जहर खा लिया। बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कंकरखेड़ा थाना के निरीक्षक तपेश्वर सागर के अनुसार, दक्षिण दिल्ली के नारायणा विलेज निवासी नितिन तंवर (30) पिता राजपाल (60) के साथ कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित श्रद्धापुरी फेज-2 में रहते थे। रविवार सुबह दोनों के जहर खाने की सूचना पुलिस को मिली।

उन्होंने कहा कि नितिन का शव बिस्तर पर पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी, जबकि राजपाल की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने राजपाल को अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने कहा कि पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल का मुआयना कर रही है।

सागर ने बताया कि कमरे से सल्फास के खाली पैकेट और तलाकनामा का पत्र मिला है। पत्र के अनुसार, 12 मार्च को नितिन का पत्नी से तलाक हो चुका है। वह मुजफ्फरनगर में रतनपुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उन्होंने कहा कि पुलिस उससे भी संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं