लाइव न्यूज़ :

झूठी शान के लिए हत्या के मामले में आरोपी पिता पुलिस हिरासत में

By भाषा | Updated: March 5, 2021 23:04 IST

Open in App

जयपुर, पांच मार्च राजस्थान के दौसा जिले में प्रेमी के साथ चली गयी अपनी 19 वर्षीय बेटी की झूठी शान के लिए कथित रूप से गला दबाकर हत्या करने मामले में आरोपी पिता शंकर लाल को शुक्रवार को पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में आठ अन्य लोगों को अपहरण के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। इनमें युवती की मां और भाभी भी शामिल हैं।

राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को पुलिस महानिदेशक, महानिरीक्षक जयपुर रेंज, जयपुर व दौसा पुलिस अधीक्षक को इस प्रकरण में निष्पक्ष अनुसंधान करने और अनुसंधान की प्रगति की रिपोर्ट संबंधित दण्डनायक (मजिस्ट्रेट) के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

आयोग के सदस्य न्यायाधिपति महेश चंद्र शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ‘‘आयोग इस मामले में स्वप्रेरणा प्रसंज्ञान लेता है। पुलिस महानिदेशक राजस्थान, जयपुर महानिरीक्षक, जयपुर रेंज, जयपुर एवं पुलिस अधीक्षक दौसा इस प्रकरण में निष्पक्ष अनुसंधान करावें और अनुसंधान की प्रगति की रिपोर्ट संबंधित दण्डनायक के समक्ष प्रस्तुत करें। जिलाधीश दौसा इस संबंध में उचित कदम उठाये।’’

आयोग की ओर से प्रकरण को 30 मार्च को सूचीबद्ध किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त और सर्किल अधिकारी दीपक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि युवती की मां और भाभी सहित आठ अन्य लोगो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

युवती और उसके कथित प्रेमी ने उनके जीवन के खतरे को देखते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग को लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। 26 फरवरी को याचिका पर सुनवाई करते हुए राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को याचिकाकर्ता को सुरक्षा मुहैया करवाने और उन्हें उनकी इच्छानुसार सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिये निर्देशित किया था। मामलें की अगली सुनवाई के लिये नौ मार्च तय की गई थी।

दौसा पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि दौसा पुलिस को दंपत्ति को सुरक्षा देने के बारे में किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई थी।

आरोपी पिता शंकर लाल सैनी (50) ने बेटी पिंकी की हत्या करने के तुरंत बाद पुलिस में आत्मसमर्पण कर दिया था और अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। दौसा के कोतवाली थाना क्षेत्र में आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

मृतका पिंकी की शादी 16 फरवरी को उसकी इच्छा के विरूद्ध की गई थी लेकिन युवती तीन दिन बाद अपने माता-पिता के घर वापस आ गई थी। 21 फरवरी को वह अपने प्रेमी रोशन के साथ भाग गई थी। अपने प्रेमी के साथ भागने के बाद पिता की ओर से भी पुलिस में उसकी बेटी का कथित अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। मृतका पिंकी के परिजनों ने उसे प्रेमी के घर होने की जानकारी मिलने पर उसे वहां से अपने घर ले आये थे और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब