लाइव न्यूज़ :

FATF ने पाकिस्तान को दिया सुधार का आखिरी मौका, भारत के सेना प्रमुख बिपिन रावत ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2019 09:14 IST

एफएटीएफ ने पाकिस्तान के 27 लक्ष्यों में ज्यादातर को उसके पूरा करने में नाकाम रहने पर गंभीर चिंता जाहिर की। उसने पाकिस्तान से सख्त अनुरोध किया है कि वह फरवरी 2020 तक अपनी कार्य योजना को पूरा करे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने कहा कि वह एफएटीएफ की कार्रवाई योजना को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकियों पर कार्रवाई करके शांति बहाली की कोशिश करनी चाहिए।

भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि FATF की चेतावनी के बाद पाकिस्तान पर आतंक के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि किसी भी देश के लिए ग्रे लिस्ट में होना एक झटका होता है। उन्हें आतंकियों पर सख्त कार्रवाई करके शांति बहाली की कोशिश करनी चाहिए।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि वह वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की कार्रवाई योजना को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उसने यह बयान तब दिया है जब आतंकवाद को मुहैया कराए जाने वाले धन की निगरानी करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘एफएटीएफ’ ने शुक्रवार को उसे चेतावनी दी कि यदि उसने आतंकवाद को मिल रहे धन को अगले साल फरवरी तक नियंत्रित नहीं किया तो उसे ‘‘काली सूची’’ में डाल दिया जाएगा। 

एफएटीएफ ने पाकिस्तान के 27 लक्ष्यों में ज्यादातर को उसके पूरा करने में नाकाम रहने पर गंभीर चिंता जाहिर की। उसने पाकिस्तान से सख्त अनुरोध किया है कि वह फरवरी 2020 तक अपनी कार्य योजना को पूरा करे। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एफएटीएफ में पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल कार्रवाई योजना को पूरी तरह से लागू करने में अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता दोहराता है। उसने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठकें भी की और उन्हें एफएटीएफ की कार्रवाई योजना पर की गई प्रगति के बारे में बताया।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :पाकिस्तानबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह