लाइव न्यूज़ :

फतेहाबादः अब एनडीए नहीं है, तेजस्वी ने कहा-शिवसेना, अकाली दल और जदयू ने लोकतंत्र को बचाने के लिए साथ छोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2022 16:22 IST

Fatehabad: पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल की जयंती के अवसर पर इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) की रैली को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाजपा पर झूठे दावे और वादे करने का आरोप लगाया और इसे “बड़का झूठा पार्टी” करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पूर्णिया जिले में एक हवाई अड्डा होने की बात कही, जबकि शहर में कोई हवाई अड्डा है ही नहीं।संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन का साथ छोड़ा है।बिहार सरकार ने लोगों को नौकरियां देने की कवायद शुरू कर दी है।

फतेहाबादः जनता दल (राजद) के नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि जनता दल (यूनाइटेड), शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना ने संविधान तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का साथ छोड़ा है।

पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल की जयंती के अवसर पर यहां इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर झूठे दावे और वादे करने का आरोप लगाया और इसे “बड़का झूठा पार्टी” करार दिया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी हालिया जनसभा के दौरान बिहार के पूर्णिया जिले में एक हवाई अड्डा होने की बात कही, जबकि शहर में कोई हवाई अड्डा है ही नहीं।

बिहार के मुख्यमंत्री व जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार, शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि ये सभी राजग के सदस्य थे। तेजस्वी ने दावा किया कि इन सभी ने संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन का साथ छोड़ा है।

उन्होंने पूछा कि राजग अब कहां रह गया है। तेजस्वी ने कहा कि एक ओर बिहार सरकार ने लोगों को नौकरियां देने की कवायद शुरू कर दी है, तो वहीं भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार नौकरियां देने के अपने वादे को पूरा करने में नाकाम रही है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारआरजेडीBJPहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत