यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग की सुविधा शुरू

By भाषा | Updated: June 22, 2021 22:13 IST2021-06-22T22:13:29+5:302021-06-22T22:13:29+5:30

FASTag facility started on Yamuna Expressway | यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग की सुविधा शुरू

यमुना एक्सप्रेस-वे पर फास्टैग की सुविधा शुरू

नोएडा, 22 जून यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार से फास्टैग की सुविधा शुरू हो गई। अब वाहन चालक बिना रुके फास्ट टैग से टोल अदा करके जा सकेंगे।

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने मंगलवार शाम को फास्टैग लेन का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि अभी यमुना एक्सप्रेस-वे के दो-दो आने जाने वाले लेन पर फास्टैग की सुविधा शुरू की गयी है। इस पर छोटे तथा बड़े वाहन टोल का भुगतान करके जा सकेंगे। टोल भुगतान करने के लिए वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे जेपी कंपनी द्वारा बनाया गया निजी राजमार्ग है। अधिकारी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल के लिए 30 लेन हैं। फिलहाल, दोनों तरफ मिलाकर चार लेन को फास्टैग के लिए शुरू किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: FASTag facility started on Yamuna Expressway

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे