लाइव न्यूज़ :

गुजरात के नए राज्यपाल पर अटकलबाजियां तेज, कल्याण सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने की चर्चा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 12, 2019 08:15 IST

चर्चा यह भी है चूंकि आनंदीबेन के पास अभी छत्तीसगढ का अतिरिक्त प्रभार है इसलिए संभवत: उनके बजाय राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को गुजरात का अतिरिक्त प्रभार दिया जा सकता है.

Open in App

गुजरात के राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली का कार्यकाल 15 जुलाई को पूरा हो रहा है. नए राज्यपाल के नाम पर विचार पूरा नहीं हो पाता है और ओ.पी. कोहली के कार्यकाल में वृद्धि नहीं होती है तो मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को गुजरात का भी अतिरिक्त चार्ज सौंपा जा सकता है.इन दिनों गुजरात विधानसभा का सत्र चल रहा है. भाजपा के शीर्ष नेता इस तरह की अटकलबाजी लगाते सुने गए. अगले चार दिन में ही कोहली के कार्यकाल पर निर्णय होना है इसलिए गांधीनगर में नेताओं के बीच यह सवाल तैर रहा है कि गुजरात का अगला राज्यपाल कौन?चर्चा यह भी है चूंकि आनंदीबेन के पास अभी छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार है इसलिए संभवत: उनके बजाय राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को गुजरात का अतिरिक्त प्रभार दिया जा सकता है. ओ.पी. कोहली 83 वर्ष के हैं और यदि 75 साल की उम्र सीमा का फार्मूला राज्यपाल पद पर भी लागू किया गया तो वे रिपीट नहीं हो पाएंगे. वैसे भाजपा का प्रादेशिक नेतृत्व चाहता है कि ओ.पी. कोहली कम से कम एक टर्म के लिए और रिपीट किए जाएं.बॉक्स इनका कार्यकाल होने वाला है समाप्त अगले 4 सितंबर 2019 तक नौ राज्यों के राज्यपालों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. 15 जुलाई को ओ.पी. कोहली के अलावा जो राज्यपाल रिटायर हो रहे हैं उनमें यूपी के राम नाइक (21 जुलाई), नागालैंड के पद्मनाभा आचार्य (18 जुलाई), पश्चिम बंगाल के केसरी नाथ त्रिपाठी (23जुलाई), गोवा की मृदुला सिन्हा (30 अगस्त) और महाराष्ट्र के चेन्नास्वामी विद्यासागर (30 अगस्त), राजस्थान के कल्याण सिंह (3 सितंबर), कर्नाटक के वजूभाई वाला (1 सितंबर), केरल के पी. सथाशिवम (4 सितंबर) शामिल हैं.

टॅग्स :गुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित