लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: घर के बाथरूम में मिला फैशन डिजाइनर का शव, बेडरूम से कार्बन मोनोऑक्साइड का सिलेंडर, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: June 12, 2022 09:55 IST

हैदराबाद में सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गरिमेला का शव शनिवार को उनके घर के बाथरूम में मिला। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।

Open in App

हैदराबाद: सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गरिमेला शनिवार को हैदराबाद में अपने बंजारा हिल्स स्थित आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं। प्रत्युषा बंजारा हिल्स में एक फैशन स्टूडियो चलाती थीं और टॉलीवुड, बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों से भी उनसे जुड़े कई नामी-गिरामी ग्राहक थे। वे अपने ही नाम 'प्रत्युषा गरिमेला' नाम से स्टोर चलाती थीं।

बंजारा हिल्स के सर्कल इंस्पेक्टर के अनुसार प्रत्युषा अपने घर के बाथरूम में गिरी हुई मिली थीं और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए ओस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत आत्महत्या से हुई है।

पुलिस ने उसके बेडरूम से कार्बन मोनोऑक्साइड का एक सिलेंडर भी जब्त किया है। बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में संदिग्ध मौत से संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच की जाएगी।

पिछले साल, प्रत्युषा ने फेमिना (Femina) पत्रिका को बताया था कि अपना फैशन करियर शुरू करने से पहले उन्होंने अपने मास्टर्स की पढ़ाई यूके में की थी। इसके बाद वह अपने पिता के व्यवसाय - एलईडी निर्माण कंपनी से जुड़ गई थीं। हालांकि, जल्द ही प्रत्युषा को यह समझ में आ गया कि वह ये काम नहीं कर सकती और उनकी रुचि कुछ और करने की है।

टॅग्स :हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है