लाइव न्यूज़ :

फर्रुखाबाद संकटः सभी बच्चे सुरक्षित, आरोपी ढेर, रूबी ने भुगती सिरफिरे पति सुभाष के गुनाहों की सजा, भीड़ की पिटाई से हुई मौत

By भाषा | Updated: January 31, 2020 13:08 IST

पुलिस ने हत्या के एक मामले में आरोपी सुभाष बाथम को देर रात मार गिराया था और सभी बच्चों को उसके घर से सुरक्षित निकाल लिया था। एसपी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पत्नी गोली लगने की वजह घायल हुई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहानिरीक्षक (कानपुर) मोहित अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की पत्नी को स्थानीय लोगों ने उस समय पीटा था।अग्रवाल ने कहा, ‘‘ पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।’’

फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद के कठरिया गांव में 23 बच्चों को बंधक बनाने वाले व्यक्ति की गंभीर रूप से घायल पत्नी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने हत्या के एक मामले में आरोपी सुभाष बाथम को देर रात मार गिराया था और सभी बच्चों को उसके घर से सुरक्षित निकाल लिया था। एसपी अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पत्नी गोली लगने की वजह घायल हुई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

वहीं महानिरीक्षक (कानपुर) मोहित अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की पत्नी को स्थानीय लोगों ने उस समय पीटा था जब वह वहां से बचकर निकलने की कोशिश कर रही थी लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी गुरुवार रात मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि उसके सिर पर लगी चोट से खून निकल रहा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। अग्रवाल ने कहा, ‘‘ पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा।’’ बाथम ने अपनी बेटी के जन्मदिन के समारोह में बच्चों को आमंत्रित करने के बाद बृहस्पतिवार शाम उन्हें बंधक बना लिया था।

बंधक बनाए गए बच्चों की आयु छह महीने से 15 साल से बीच है। बच्चे करीब आठ घंटे तक बंधक बने रहे। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बृहस्पतिवार देर रात एक बजकर 20 मिनट पर आनन-फानन में बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ सभी 23 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और बच्चों को बंधक बनाने वाले को मार गिराया गया है।’’ पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने कहा, ‘‘ आरोपी ने बच्चों को अपनी बेटी के जन्मदिन की पार्टी के लिए बुलाया था और उन्हें बंधक बना लिया।

यह सब 30 जनवरी को शाम पांच बजकर 45 मिनट पर शुरू हुआ और करीब आठ घंटे तक बच्चे बंधक बने रहे।’’ उन्होंने बताया कि आरोपी ने शुरुआत में ही छह महीने की एक बच्ची को एक बालकनी से अपने पड़ोसी को सौंपकर मुक्त कर दिया था।

चश्मदीदों के मुताबिक बंधक बनाए गए बच्चों के माता-पिता और रिश्तेदारों की भीड़ आरोपी के घर के बाहर जमा हो गई और उनमें से कुछ महिलाएं अपने बच्चों की सुरक्षित रिहाई के लिए गिड़गिड़ाती हुई नजर आईं। बाद में भीड़ का सब्र जवाब दे गया और उसने बच्चों को चंगुल से छुड़ाने के लिए आरोपी के घर के दरवाजे और खिड़कियां तोड़ डाली। इस पर आरोपी ने गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिनकी चपेट में आकर आरोपी सुभाष बाथम की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस गोलीबारी में सुभाष की पत्नी भी घायल हो गई। हालांकि बंधक बनाए गए किसी भी बच्चे को कोई चोट नहीं लगी। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों तथा एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है। सिरफिरेपन से भरी इस वारदात की वजह के बारे में तत्काल कुछ पता नहीं लग सका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को बंधक बनाए जाने की खबर मिलने पर आपदा प्रबंधन समूह के साथ बैठक की और व्यक्तिगत तौर पर हालात का जायजा भी लिया था।

इसके पहले, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के कमांडो की एक टीम को विशेष विमान से फर्रुखाबाद भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक वारदात का मुख्य आरोपी सुभाष हत्या का आरोपी था और वह विक्षिप्त भी था। कानपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने बताया कि सुभाष बाथम ने अपने घर के अंदर से छह गोलियां चलाई थीं। उन्होने बताया कि शुरू में वह स्थानीय विधायक से बात करना चाहता था लेकिन बाद में जब विधायक पहुंचे तो उसने बात करने से इनकार कर दिया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं