लाइव न्यूज़ :

फारूक अब्दुल्ला ने दी पीएम मोदी को नसीहत, अटल बिहारी वाजपेयी की तरह...

By भाषा | Updated: December 6, 2018 23:22 IST

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘हम अपने - अपने घरों में सुरक्षित रहेंगे लेकिन जवान अपनी जान गवाएंगे। हमें चीन और पाकिस्तान के साथ युद्ध करने की जरूरत नहीं है। हम चाहते हैं कि वे देश भी तरक्की करें और समृद्ध बनें।’’ 

Open in App

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अटल बिहारी वाजपेयी जैसा सहनशील बनने की सलाह दी, ताकि सभी लोग उन्हें (मोदी को) स्वीकार कर सकें। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) प्रमुख ने भाजपा पर विभाजनकारी एजेंडा पर आगे बढ़ने का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया, ‘‘जब(जवाहरलाल) नेहरू ने पहली बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था, तब उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि भविष्य में एक ऐसी पार्टी

सत्ता में आएगी जो देश को बांटने की कोशिश करेगी। अंग्रेजों ने इसे (देश को) भारत एवं पाकिस्तान में बांट दिया और यदि सत्तारूढ़ पार्टी अपने विभाजनकारी एजेंडा पर आगे बढ़ती रही तो देश के टुकड़े - टुकड़े हो जाएंगे।’’ फारूक ने कहा कि भाजपा दावा करती है कि भगवान राम उनके हैं लेकिन धर्मग्रंथों के मुताबिक, ‘‘भगवान राम समूचे ब्रह्मांड के हैं और केवल हिंदुओं के नहीं हैं। ’’ उन्होंने मोदी को वाजपेयी जैसा सहनशील बनने की सलाह देते हुए कहा, ‘‘वह (मोदी) प्रधानमंत्री हैं। उन्हें उस स्तर तक उठना होगा और छोटे -मोटे मुद्दों में नहीं उलझना होगा। कभी - कभी उनके बयानों के लिए मुझे अफसोस होता है।’’ फारूक ने कहा, ‘‘कृपया सहिष्णुता की भावना सीखिए प्रधानमंत्री साहिब। यदि आपको यह देश चलाना है तो आपको सहनशील बनना पड़ेगा और अन्य लोगों द्वारा अपनी स्वीकार्यता सुनिश्चित करनी होगी। यदि आपको यह देश चलाना है तो सब को साथ लेकर चलना होगा। वाजपेयी जी की तरह सहनशील बनिए। ’’ उन्होंने दावा किया कि देश नेहरू के चलते ही आज एकजुट है। उन्होंने यह भी कहा कि संघर्षों का हल युद्ध नहीं है। फारूक ने कहा, ‘‘हम अपने - अपने घरों में सुरक्षित रहेंगे लेकिन जवान अपनी जान गवाएंगे। हमें चीन और पाकिस्तान के साथ युद्ध करने की जरूरत नहीं है। हम चाहते हैं कि वे देश भी तरक्की करें और समृद्ध बनें।’’ 

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं