लाइव न्यूज़ :

भारत-पाक के बीच दोस्ती होती तो यहां लोग सियालकोट से चाय पीने आते, बोले फारूख अब्दुल्ला- पाकिस्तान से बातचीत किए बिना हम शांति से नहीं रह सकते

By अनिल शर्मा | Updated: October 22, 2021 09:23 IST

फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ती होती तो लोग यहां (जम्मू-कश्मीर में) सियालकोट (पाकिस्तान) से चाय पीने आते।

Open in App
ठळक मुद्देअब्दुल्ला ने कहा, अगर भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ती होती तो लोग यहां सियालकोटसे चाय पीने आतेजब तक आप पाकिस्तान से दोस्ती से हाथ नहीं मिलाते तब तक हम कभी भी शांति से नहीं रह सकतेः अब्दुल्ला

जम्मू: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने गुरुवार को पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए जोर देते हुए कहा कि ''जब तक आप पाकिस्तान से बात नहीं करते, तब तक हम कभी जम्मू-कश्मीर में शांति से नहीं रह सकते।'' उन्होंने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ती होती तो लोग यहां (जम्मू-कश्मीर में) सियालकोट (पाकिस्तान) से चाय पीने आते। अब्दुल्ला ने कहा, ''हम वहां (सियालकोट) जाते। पहले ऐसा होता था। आजादी से पहले लोग ट्रेनों में आते थे।''

उन्होंने यहां पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं आज भी विश्वास के साथ कहता हूं, जब तक आप (भारत) पाकिस्तान से बात नहीं करते और एक-दूसरे के साथ दोस्ती से हाथ नहीं मिलाते, तब तक हम कभी भी शांति से नहीं रह सकते, कभी भी। मुझसे यह बात लिखवा लीजिये।'' 

वहीं इससे पहले फारूख ने बीजेपी पर हमला बोला था। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि  अगले साल के प्रारम्भ में उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी नफरत फैला रही है। अब्दुल्ला ने बीजेपी पर उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतने के लिए नफरत पैदा करने और फूट डालने की राजनीति करने का आरोप लगाया।

अपनी बाचचीत में बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए अब्दुल्ला ने आगे कहा, ‘पिछला चुनाव भी बालाकोट (स्ट्राइक) के आधार पर जीता गया था। भाजपा सरकार सत्ता में आई थी। आज, वे वही काम कर रहे हैं। वे उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतने के लिए जम्मू में भी नफरत फैला रहे हैं।’

टॅग्स :फारूक अब्दुल्लाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया