लाइव न्यूज़ :

फारूक अब्दुल्ला ने संसद से महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की मांग की

By भाषा | Updated: March 8, 2021 19:50 IST

Open in App

जम्मू, आठ मार्च नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बहुमत के बावजूद संसद से महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने मे देरी को लेकर सोमवार को भाजपा की आलोचना की।

अब्दुल्ला ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पारित कराया जाना देश की महिलाओं के लिए ‘ सबसे बड़ी सेवा’ होगी।

उन्होंने यहां पार्टी मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुरूष महिलाओं को सशक्त करने की बात तो करते हैं लेकिन वे चाहते ही नहीं है कि ऐसा हो।

श्रीनगर के सांसद ने कहा,‘‘ संसद में भाजपा के पास बहुमत है और उसने कृषि विधेयक पारित कराया था और अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाने का विधेयक भी पारित किया जबकि लोग उसके पक्ष में नहीं थे। क्यों वह इस (महिला आरक्षण विधेयक) को पारित नहीं करा रही है जब पूरा देश इसके पक्ष में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं देखूंगा कि वह इस बार ऐसा कराती है या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन