लाइव न्यूज़ :

फारूक अब्दुल्ला ने सीआरपीएफ की गोलीबारी में युवक की मौत की निंदा की

By भाषा | Updated: October 8, 2021 23:03 IST

Open in App

श्रीनगर, आठ अक्टूबर नेशनल कान्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष और सांसद फारूक अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार की रात अनंतनाग में सीआरपीएफ की गोलीबारी में एक युवक के मारे जाने की शुक्रवार को निंदा की।

अब्दुल्ला ने सीआरपीएफ द्वारा बल प्रयोग को ''अनुचित और अन्यायपूर्ण'' कहा।

उन्होंने कहा कि हम अभी तक श्रीनगर में निशाना बनाकर की गई हत्याओं के सदमे से बार नहीं निकले थे कि सीआरपीएफ की गोलीबारी के परिणामस्वरूप एक युवक की मौत ने हमें फिर से सदमा दे दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पहले से ही लोगों में मौजूद असुरक्षा की भावना को और बढ़ा देंगी।

नेकां अध्यक्ष ने कहा कि बलों को आवश्यक मानक संचालन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना चाहिए।

नेशनल कान्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि चौकसी की बेहद उच्च अवस्था इस तरह की गोलीबारी का कारण नहीं हो सकती। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना भी जतायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र