लाइव न्यूज़ :

राजौरी में ग्रेनेड हमला में तीन वर्षीय बच्चे की मौत की फारूक अब्दुल्ला ने निंदा की

By भाषा | Updated: August 14, 2021 14:51 IST

Open in App

श्रीनगर, 14 अगस्त नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और सांसद फारूक अब्दुल्ला ने राजौरी में भाजपा नेता के घर पर बृहस्पतिवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में तीन वर्षीय एक बच्चे की मौत की निंदा की है।

उन्होंने मृतक के परिवार से संवेदना जताई है।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी रूप में हिंसा से लोगों को काफी तकलीफें उठानी पड़ती हैं। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताता हूं, उन्हें इस क्षति को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना करता हूं और हिंसा में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

पार्टी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ल ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि हिंसा अब बंद होनी चाहिए।

उमर ने कहा कि मैं इस जघन्य कृत्य की निंदा करता हूं और हिंसा अब बंद होनी चाहिए। हमले के षड्यंत्रकारियों पर कानून का शिकंजा कसना चाहिए।

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (जेकेपीसी) के नेता सज्जाद लोन ने भी हमले की निंदा की।

जिले के खांदली इलाके में बृहस्पतिवार की रात को भाजपा नेता जसबीर सिंह के घर पर ग्रेनेड हमले में तीन वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई थी और उनके परिवार के छह सदस्य घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग