लाइव न्यूज़ :

खेती और किसानों ने देश के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया : राष्ट्रपति कोविंद

By भाषा | Updated: January 12, 2021 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोहड़ी और मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई देते हुए मंगलवार को कहा कि खेती और किसानों ने देश के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है ।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल, भोगली बिहु, उत्तरायण और पौष पर्व के अवसर पर देश और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं ।

कोविंद ने कहा, ‘‘ ये त्योहार हमारे किसानों के अथक परिश्रम और उद्यम को सम्मान देने का भी अवसर होते हैं ।’’

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, उन्होंने कहा कि ये त्योहार पूरे भारत में अलग अलग रूपों में मनाये जाते हैं लेकिन ये नयी फसल के कटने से जुड़े आनंद एवं उत्सव से जुड़ा अवसर होता है ।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ खेती और किसानों ने देश के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है । भारत में अलग-अलग नाम और रूप में मनाए जाने वाले ये त्योहार हमारे किसानों के अथक परिश्रम और उद्यम को सम्मान देने का भी अवसर होते हैं । ’’

उन्होंने इन त्योहारों के माध्यम से लोगों में परस्पर शांति और एकता की भावना और मज़बूत होने तथा देश में समृद्धि व खुशहाली बढ़ने की कामना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग