लाइव न्यूज़ :

दिल्‍ली के आखिरी छोर तक भाजपा का सफाया करेगा किसान : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: October 29, 2021 16:16 IST

Open in App

लखनऊ, 29 अक्टूबर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए दावा किया कि ''इस सरकार में सबसे ज्यादा तकलीफ में किसान है और खेती संकट में है ।

अखिलेश ने कहा, ‘‘इसलिये किसान भाजपा का सफाया चाहता है, किसानों ने ठाना है कि दिल्‍ली के आखिरी छोर तक भाजपा का सफाया करना है। जनता ने भी मन बना लिया है कि भाजपा को हटाना है।''

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय में कांग्रेस के पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और उनके पूर्व विधायक पुत्र पंकज मलिक, जिल्ले हैदर, पूर्व विधायक राम सागर अकेला और समाज एकता दल के जयपाल सिंह कश्यप आदि नेताओं और उनके समर्थकों को सपा की सदस्यता दिलाने के बाद पत्रकारों से कहा कि सरकार ने फसलों को बचाने का काम नहीं किया, धान खरीद नहीं की इसलिए किसान धान में आग लगा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह किसानों का देश है और किसान की जान जा रही है क्योंकि वो लाइन में लगे हैं। उन्‍होंने आये दिन बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों पर भी सरकार पर प्रहार किया और सवाल उठाया कि यह कौन सा हिसाब है कि हर रोज 35 पैसे तेल के दाम बढ़ा दिए जा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा अपने सभी उम्मीदवारों को भी बदल दे तो जनता भाजपा को बदल देगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा डेढ़ सौ विधायकों का टिकट काटेगी और सौ नाराज हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर मुनाफा कहां जा रहा है? महंगा डीजल, पेट्रोल किसान खरीद रहा है, देश की अर्थव्यवस्था किसान संभालते हैं, फ‍िर उनके साथ इतना अन्याय क्‍यों है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पूछा कि सरकार बताए कि धान खरीद के लिए कितने केंद्र बनाए हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल पूरे होने जा रहे हैं, कम से कम यह तो बता दें कि किसानों की आय दोगुनी हो गई या नहीं। सरकार बताए तो साढ़े चार साल में किसानों के लिए क्या किया।

उन्होंने कहा कि जो कंपनी भगवान राम का मंदिर बना रही है उसी से हम एक्सप्रेसवे बनवा रहे थे, भाजपा ने उनसे काम छीन लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा को आदत है पुड़िया रखने की, सरकार बनते ही विधानसभा में पुड़िया मिली लेकिन उस पुड़िया में सिर्फ चूना निकला।

सपा प्रमुख ने कहा कि हम जीतने वाली महिलाओं को टिकट देंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा अपने सांसदों की नहीं सुनती तो वह और किसी की क्‍या सुनेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए