लाइव न्यूज़ :

जींद में 15 अगस्त को किसान निकालेंगे ट्रैक्टर परेड

By भाषा | Updated: July 26, 2021 19:38 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 26 जुलाई संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेताओं ने कहा है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर किसानों ने यहां ट्रैक्टर परेड करने का निर्णय लिया है।

संयुक्त किसान मोर्चा खटकड टोल प्लाजा के पदाधिकारी सोमवार को उपायुक्त डा. आदित्य दहिया से मिले और उन्होंने उन्हें 15 अगस्त को ट्रैक्टर परेड से संबंधित रूट चार्ट सौंपा। किसानों ने डीसी को आश्वासन दिया कि उनकी ट्रैक्टर परेड शांतिपूर्ण तरीके से होगी।किसानों ने दोहराया की भाजपा, जेजेपी नेताओं को स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने का पूरजोर विरोध किया जाएगा।

किसान नेता कैप्टन भूपेंद्र के नेतृत्व में उपायुक्त से मिलने पहुंचे संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर किसानों ने ट्रैक्टर परेड करने का निर्णय लिया है । उन्होंने कहा कि परेड के दौरान ट्रैक्टर ट्रालियों में पंरपरागत, खेती, तौर तरीकों, कृषि में प्रयोग किए जाने वाले औजारों व किसानों के रहन सहन से संबंधित झांकियां बनाई जाएंगी। ट्रैक्टर परेड टोल प्लाजा से होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए ग्रामीण इलाके से भी गुजरेगी। जिसके लिए रूट मैप बनाया गया है।

किसान नेताओं ने विकल्प के तौर पर दो रूट मैप डीसी को दिए गए हैं और 15 अगस्त को निकाले जाने वाली परेड के बारे में भी अवगत करवा दिया गया है। इस अवसर पर सतबीर खटकड, रणधीर चहल समेत कार्यकारिणी के कई सदस्य मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है