लाइव न्यूज़ :

अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग को लेकर किसान मंगलवार को प्रदर्शन करेंगे

By भाषा | Updated: October 25, 2021 21:14 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 25 अक्टूबर केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग करते हुए मंगलवार को देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे।

लखीमपुर खीरी हिंसा घटना में चार किसानों सहित आठ लोग मारे गए थे और इस मामले में अजय मिश्रा का पुत्र एक आरोपी है।

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने कहा कि इस प्रदर्शन का आह्वान संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किया गया है। मोर्चा विभिन्न किसान संघों का समूह है और नवंबर 2020 से दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है। बीकेयू भी इस आंदोलन का हिस्सा है।

बीकेयू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने पीटीआई-भाषा से कहा कि देश के प्रत्येक जिले के प्रशासनिक मुख्यालयों पर प्रदर्शन होंगे। इसके अलावा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को उनके पद से हटाने की मांग के साथ सरकार को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा

उन्होंने कहा कि विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन से जुड़े सभी किसान समूह अखिल भारतीय प्रदर्शन का समर्थन करेंगे। ज्ञापन के माध्यम से, किसान एक बार फिर इन कानूनों को वापस लेने की अपील करेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय और जिला स्तर पर किसानों के सामने आने वाले स्थानीय मुद्दों को भी मंगलवार के प्रदर्शन के दौरान उठाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र