लाइव न्यूज़ :

किसान शनिवार को केएमपी करेंगे जाम : एसकेएम नेता

By भाषा | Updated: March 1, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के एक नेता सोमवार को कहा कि प्रदर्शनकारी छह मार्च को किसान कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे जाम कर देंगे।

बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि दिल्ली की तीन सीमाओं पर डेरा डाले हुए किसानों से शनिवार को अपराह्न एक बजे से शाम पांच बजे तक केएमपी एक्सप्रेस जाम करने का आह्वान किया गया है।

विशेष तौर पर पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश के हजारों किसान तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए दिल्ली की सीमाओं-- सिंघू, टिकरी और गाजीपुर पर डेरा डाले हुए हैं।

राजेवाल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ वर्तमान प्रदर्शन को तेज करने के तहत हम छह मार्च को केएमपी जाम कर देंगे।’’

एसकेएम ने यह भी कहा है कि किसान आंदोलन में समर्थन दे चुके विभिन्न केंद्रीय श्रमिक संगठनों के साथ मिलकर वह संयुक्त कार्यक्रम तैयार कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र