लाइव न्यूज़ :

किसानों को ‘आंदोलनजीवी’ कहने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा : चौटाला

By भाषा | Updated: February 9, 2021 19:37 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), नौ फरवरी ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि राज्यसभा में प्रधानमंत्री ने किसानों को ‘आंदोलनजीवी’ कहकर मजाक उड़ाया है और इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कुछ मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए देश की 80 प्रतिशत आबादी को आंदोलन के लिए मजबूर किया है।

चौटाला ने कहा कि किसानों को आंदोलनजीवी कहकर मजाक उड़ाने वालों को सबक सिखाना जरूरी है, 22 फरवरी को सिरसा में किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राकेश टिकैत, किसान नेताओं के अलावा सभी खापों को पंचायतों को न्योता दिया गया है।

अभय सिंह चौटाला मंगलवार को किसान जन जागरण अभियान के तहत जिले के गांव मनोहरपुर में कार्यक्रम आयोजित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने तीन कृषि कानून बनाकर किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर देश को गुमराह किया है।

चौटाला ने कहा कि देश के लोगों का प्रधानमंत्री से भरोसा उठ चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह