लाइव न्यूज़ :

किसान करेंगे 26 जून को चंडीगढ़ में राजभवन का घेराव

By भाषा | Updated: June 13, 2021 18:11 IST

Open in App

जींद (हरियाणा), 13 जून हरियाणा में भाजपा-जजपा विधायकों के घेराव के बाद अब किसान 26 जून को चंडीगढ़ में राजभवन का घेराव करेगें और राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपकर कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करेगें।

किसान नेता मॉ. बलवीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए दावा किया है कि नरवाना क्षेत्र से भारी संख्या में किसान राजभवन का घेराव करने के लिए जाएगें। उन्होने यह भी बताया कि इससे पहले 14 जून को प्रदेश भर मे किसान धरना स्थलों पर सिख पंथ के गुरू अर्जुन देव का शहादत दिवस मनाकर एकता का परिचय देगें।

रविवार को भी बदोवाल टोल प्लाजा पर 171 वें दिन भी किसानों का धरना जारी रहा। उसमें इस्माइलपुर , खानपुर ,खरड़वाल ,ढाबी टेकसिंह , नारायणगढ़ ,रेवर ,डूमरखां कलां एवं खुर्द ,झील तथा आस पास के अनेक गाँवों के किसान पहुचें।

सिंह ने कहा कि किसान प्रकृति की हर मार को झेलता हुआ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है और जब तक आंदोलन को जीत नही लेते तब तक इसी प्रकार डटे रहेगें। उन्होने बताया कि 26 जून को किसान आंदोलन को लगातार सात महीने हो जाएगे और हर राज्य की राजधानी में राज्यपाल को अपनी मागों को लेकर ज्ञापन सौपा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द से किसानों की मांगें मान लेनी चाहिए और कृषि बिलों को रद्द करना चाहिए। उन्होने आह्वान किया कि 26 जून को भारी संख्या में किसान राजभवन का घेराव करने पहुचें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए