लाइव न्यूज़ :

नए कृषि कानूनों से किसान सशक्त, आत्मनिर्भर होगा : मदन कौशिक

By भाषा | Updated: December 13, 2020 16:37 IST

Open in App

देहरादून, 13 दिसंबर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर किसानों को बरगलाने का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने रविवार को कहा कि नए कृषि कानूनों से किसानों की आय में बेतहाशा वृद्धि होगी और वह सशक्त तथा आतमनिर्भर होगा।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कौशिक ने कहा कि आज कृषि कानूनों का विरोध करने वाली कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल 2014 से पूर्व इसके पक्ष में थे जो उनके लोकसभा और राज्यसभा में दिए बयानों से स्पष्ट है।

उन्होंने कहा, लेकिन आज कृषि कानूनों के प्रति विपक्षी दलों का रुख बहुत ही निराशाजनक है और देश के अन्नदाताओं को गुमराह कर उनके हितों के साथ कुठाराघात करने का उनका अभियान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

कौशिक ने कहा कि किसानों पर अपनी फसल को बेचने को लेकर वर्षों से लगी बंदिशों को कृषि कानूनों के माध्यम से प्रधानमंन्त्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नदाताओं को असली आजादी दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन दुर्भाग्य से विपक्षी दलों द्वारा हमारे मेहनती किसानों को बरगलाने का काम किया जा रहा है।’’

मंत्री ने कहा कि किसानों को गलत तथ्य देकर भ्रमित किया जा रहा है कि वह अपने जमीन का मालिकाना हक खो देगा लेकिन सच यह है कि किसान आज भी अपनी जमीन का मालिक है और कल भी रहेगा।

इसी प्रकार, उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य भी पहले की तरह चलता रहेगा तथा मंडी की व्यवस्था भी पहले की तरह ही बनी रहेगी।

कौशिक ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार किसानों की सच्ची हितैषी हैं और भाजपा किसानों के बीच जाकर इन कानूनों के विषय में पूरी जानकारी साझा करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग