लाइव न्यूज़ :

जो किसान पराली जलाएंगे वे सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रह जाएंगेः नीतीश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2019 19:29 IST

पहले दिल्ली-पंजाब में इसका प्रचलन ज्यादा था जिसका असर दिल्ली के वातावरण पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिहार में भी कुछ जगहों पर अब पराली जलायी जाने लगी है। हवाई यात्राओं के दौरान मुझे भी इसका आभास हुआ। इसे रोकने के लिए कृषि विभाग को अभियान चलाने की सलाह दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश ने कहा कि इसके विरुद्ध पंजाब और हरियाणा में भी अभियान चलाया गया है लेकिन फिर भी यह रुक नहीं पा रहा है।पराली जलाने से खेती की उपज में कमी तो आती ही है और साथ ही पर्यावरण संकट भी पैदा हो रहा है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो किसान पराली जलाएंगे वे सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रह जाएंगे। फसल अवशेष प्रबंधन पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए नीतीश ने कहा कि फसल कटाई के बाद पराली जलाने से पर्यावरण पर बुरा असर पड़ता है।

पहले दिल्ली-पंजाब में इसका प्रचलन ज्यादा था जिसका असर दिल्ली के वातावरण पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिहार में भी कुछ जगहों पर अब पराली जलायी जाने लगी है। हवाई यात्राओं के दौरान मुझे भी इसका आभास हुआ। इसे रोकने के लिए कृषि विभाग को अभियान चलाने की सलाह दी गई है।

नीतीश ने कहा कि इसके विरुद्ध पंजाब और हरियाणा में भी अभियान चलाया गया है लेकिन फिर भी यह रुक नहीं पा रहा है। इसके मूल कारणों को भी जानना-समझना होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को यह बात समझानी होगी कि पराली जलाने से खेती की उपज में कमी तो आती ही है और साथ ही पर्यावरण संकट भी पैदा हो रहा है।

नीतीश ने कहा कि किसानों को यह समझाना होगा कि अगर पराली का दूसरे कार्यों में उपयोग किया जाए, जैसे पराली को इकट्ठा कर कई अन्य प्रकार के चीजों का निर्माण कराया जाए तो अनाज के साथ-साथ इससे भी किसानों की आमदनी बढेगी। उन्होंने कहा कि किसानों की हर संभव सहायता कर रहे हैं लेकिन जो किसान पराली जलाएंगे वे सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रह जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत की गई है। जल और हरियाली है तभी जीवन है। इस अभियान के अंतर्गत 11 प्रकार की कार्य योजना तैयार की गई है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारसुप्रीम कोर्टपंजाबहरियाणादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?