लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव में किसानों की जीत: अभय चौटाला, भाजपा ने असहमति जताई

By भाषा | Updated: November 2, 2021 21:40 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो नवंबर इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के नेता अभय सिंह चौटाला ने मंगलवार को ऐलनाबाद उपचुनाव में अपनी जीत को किसानों की जीत के रूप में वर्णित किया। जबकि, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चौटाला के दावे को खारिज करते हुए कहा कि उनकी जीत का कम अंतर दिखाता है कि लोगों ने उस मुद्दे को नकार दिया जिस पर उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दिया था।

चौटाला ने केंद्र के कृषि कानूनों को लेकर राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के गोबिंद कांडा को 6,739 मतों के अंतर से हराया। कांग्रेस के पवन बेनीवाल तीसरे स्थान पर रहे।

हरियाणा के गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने कहा कि तकनीकी रूप से अभय जीत गए लेकिन नैतिक आधार पर वह हार गए। विज ने कहा, ‘‘जिस मुद्दे पर उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दिया उसे ऐलनाबाद के लोगों ने पूरी तरह से नकार दिया। अगर वह मुद्दा इतना मजबूत होता तो उनकी जीत का अंतर बढ़ जाता। तथ्य यह है कि इस बार उनका अंतर कम हुआ है, यह साबित करता है कि लोगों ने उस मुद्दे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है जिसके लिए उन्होंने इस्तीफा दिया।’’

विज ने कहा कि कांग्रेस को भी ऐलनाबाद के लोगों ने आईना दिखाया है। हालांकि, अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि सरकार ने आधिकारिक तंत्र का दुरुपयोग किया और मतदाताओं को धन का प्रलोभन देकर शक्ति का दुरुपयोग किया। चौटाला ने अपनी जीत के बाद सिरसा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसके बावजूद सरकार (भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी) चुनाव हार गई। मुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।’’

चौटाला ने कहा, ‘‘यह मेरी जीत नहीं है। यह किसानों और ऐलनाबाद के लोगों की जीत है।’’ यह पूछे जाने पर कि इस बार उनकी जीत का अंतर क्यों कम हुआ, चौटाला ने कहा, ‘‘मेरी जीत का अंतर बहुत बड़ा होने वाला था, मैं 50,000 से अधिक मतों से जीतता, अगर भाजपा-जजपा खरीद-फरोख्त में शामिल नहीं होती और कांग्रेस ने उनके साथ सांठगांठ नहीं की होती।’’

चौटाला ने आरोप लगाया, ‘‘मतदाताओं को लुभाने के लिए धनबल का इस्तेमाल किया गया, आधिकारिक तंत्र का दुरुपयोग किया गया। हमने निर्वाचन आयोग को 15 शिकायतें दीं लेकिन हमें कोई जवाब नहीं मिला।’’

भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष ओ पी धनखड़ ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद उनकी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया और वास्तव में यह एकमात्र ऐसा संगठन है जिसे फायदा हुआ है। धनखड़ ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी के लिए लोगों का समर्थन बढ़ रहा है।’’

चौटाला ने कहा कि वह दिवाली त्योहार के बाद प्रदर्शन कर रहे किसानों से मिलने के लिए दिल्ली के टीकरी और सिंघू बॉर्डर जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो