लाइव न्यूज़ :

किसानों की पलवल-फरीदाबाद सीमा पर अवरोधक तोड़ने की कोशिश, बाल-बाल बचे पुलिस अधीक्षक

By भाषा | Updated: January 26, 2021 20:05 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 जनवरी पलवल के पुलिस प्रमुख और एक अन्य अधिकारी मंगलवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब कुछ आंदोलनकारी किसानों ने दिल्ली की ओर बढ़ते हुए अवरोधकों को तोड़ने का प्रयास किया और अपने वाहनों को खतरनाक तरीके से चलाया।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आंदोलनकारी किसान पलवल-फरीदाबाद सीमा पर गैर-निर्धारित मार्ग से दिल्ली की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि किसानों की ट्रैक्टर परेड के लिए एक अलग रास्ता निर्धारित किया गया था, लेकिन वे उस पर कायम नहीं रहे और पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

पलवल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ किसानों ने आगरा-मथुरा-दिल्ली राजमार्ग पर खतरनाक तरीके से अपने ट्रैक्टर चलाए जिससे ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की जान के लिए खतरा पैदा हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

पलवल के पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस घटना में कुछ किसान घायल हुए हैं। कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा, "हम उन्हें (किसानों को) पूर्व-निर्धारित मार्ग का उपयोग करने के लिए राजी करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनमें से कुछ हिंसक हो गए। करीब 4-5 ट्रैक्टर खतरनाक तरीके से हमारी ओर बढ़े और मैंने तथा एक अन्य अधिकारी ने किसी तरह जान बचायी।’’

उन्होंने कहा कि उसके बाद पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए बल प्रयोग करने का फैसला किया।

गहलावत ने कहा कि ट्रैक्टर परेड से ठीक पहले पलवल पुलिस ने किसानों के समूह के साथ संवाद किया था।

उन्होंने कहा, "हमने उन्हें केजीपी एक्सप्रेसवे पर 60 किलोमीटर खंड का उपयोग करने का विकल्प दिया था और कहा था कि वे फरीदाबाद के सेक्टर 58 से दाएं मुड़ने के बाद इस मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन वे दिल्ली की ओर जाने वाले दूसरे मार्ग का उपयोग करने पर अड़े थे, जिसे हमने अस्वीकार कर दिया था।’’

इस बीच, पलवल और फरीदाबाद जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोनों राष्ट्रीय राजधानी के करीब हैं।

फरीदाबाद में निषेधाज्ञा जारी की गयी है जिसके तहत किसी एक स्थान पर पाँच या उससे अधिक व्यक्तियों के जमा होने पर रोक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा