लाइव न्यूज़ :

किसानों ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश का घेराव करने की कोशिश की, पुलिस ने प्रयास विफल किया

By भाषा | Updated: April 4, 2021 19:23 IST

Open in App

होशियारपुर (पंजाब) चार अप्रैल प्रदर्शनकारी किसानों ने यहां शास्त्री नगर स्थित भाजपा के दफ्तर में केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनकी कोशिश नाकाम कर दी। वह वरिष्ठ नेता तीक्ष्ण सूद और पार्टी के नेताओं के साथ बैठक के लिए यहां आए थे।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री पार्टी की एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए स्थानीय भाजपा कार्यालय गए थे।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को पता चला कि केंद्रीय मंत्री भाजपा दफ्तर में हैं, तो वे उनका घेराव करने चल दिए लेकिन पुलिस ने उन्हें तीन स्थानों पर रोक दिया।

पुलिस ने बताया कि कुछ किसानों ने रेड रोड पर बैरीकेड तोड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उनकी कोशिश को विफल कर दिया।

किसानों ने केंद्र सरकार और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। प्रकाश होशियारपुर से सांसद हैं।

प्रकाश दो घंटे तक पार्टी दफ्तर में रहे और फिर पुलिस की भारी सुरक्षा में रवाना हुए।

पंजाब और हरियाणा में किसान तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध दर्ज करने के लिए भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार का कहना है कि ये कानून उनके लिए फायदेमंद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया