लाइव न्यूज़ :

किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर पत्थर फेंके

By भाषा | Updated: April 2, 2021 21:34 IST

Open in App

जयपुर, दो अप्रैल किसान नेता राकेश टिकैत की गाड़ियों के काफिले पर शुक्रवार को राजस्थान के अलवर जिले में कुछ लोगों ने कथित रूप से पत्थर फेंके। घटना में किसी को चोट तो नहीं लगी लेकिन टिकैत की कार का पिछला शीशा थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया।

यह घटना बहरोड़ के ततारपुर चौराहे पर हुई। टिकैत ने शुक्रवार को अलवर में दो किसान रैलियों को संबोधित किया।

भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक राम मूर्ति जोशी ने बताया कि जिस वाहन को निशाना बनाया गया था उसमें टिकैत मौजूद नहीं थे। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर के छात्र नेता कुलदीप राव ने अपने समर्थकों के साथ वहां से गुजर रहे टिकैत के काफिले को काले झंडे दिखाए।

उन्होंने कहा, ‘‘काफिले के कुछ वाहन वहां रुक गए और उनमें सवार सदस्यों की इस मुद्दे को लेकर झंडे दिखा रहे लोगों से बहस हुई। इस बीच उनमें से किसी ने एक कार का शीशा संभवत: किसी पत्थर से तोड़ दिया।’’

पुलिस अधीक्षक के अनुसार घटना के संबंध में मुख्य आरोपी कुलदीप राव सहित चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

टिकैत के साथ चल रहे भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजाराम मील ने कहा कि आरोपी लगभग 40-50 थे और उनके पास लाठियां थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम हरसोली में पहली बैठक को संबोधित करने के बाद बानसूर की ओर जा रही थे तो तातारपुर के पास यह घटना हुई।’’ घटना के बाद टिकैत ने दूसरी सभा को संबोधित किया।

माकपा के पूर्व विधायक अमरा राम ने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर एबीवीपी के सदस्यों ने हमला किया।

गाजियाबाद में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता ने भी इस कथित हमले के लिए एबीवीपी को दोषी ठहराया। बीकेयू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने गाजियाबाद में कहा, "एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने राकेश टिकैत पर हमला किया और उनके वाहन के पिछले शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह