लाइव न्यूज़ :

किसानों ने दिल्ली-हरियाणा सिंघू बॉर्डर पर पथराव किया, बैरीकेड तोड़े

By भाषा | Updated: November 27, 2020 16:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर दिल्ली- हरियाणा सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों ने शुक्रवार को पथराव किया और बैरीकेड तोड़ डाले। उनका दिल्ली पुलिस के साथ संघर्ष भी हुआ जिसने उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को ‘दिल्ली चलो’ मार्च के लिए राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया गया जिसके बाद वे सीमा पर अवरोधक के पहले स्तर को तोड़ने में सफल हो गए।

सिंघू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के कई राउंड का इस्तेमाल किया जिसके बाद वहां धुएं का गुब्बार देखा गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘किसान पथराव में संलिप्त थे। उन्हें अनुमति नहीं दी गई और अगर वे अब भी प्रवेश करते हैं या अवरोधक को पार करने का प्रयास करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’’

पंजाब से महानगर में प्रवेश करने के मुख्य मार्गों में से एक सिंघू बॉर्डर पर किसानों को कंटीले तारों के पास पुलिसकर्मियों से बात करते देखा गया। किसानों को रोकने के लिए कई स्तर के अवरोधक लगाए गए हैं जिसमें बालू से लदे ट्रक, पानी की बौछारें आदि शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा