पंजाब, हरियाणा में किसानों ने ‘तिरंगा यात्राएं’ निकालीं

By भाषा | Updated: August 15, 2021 20:44 IST2021-08-15T20:44:49+5:302021-08-15T20:44:49+5:30

Farmers take out 'Tiranga Yatras' in Punjab, Haryana | पंजाब, हरियाणा में किसानों ने ‘तिरंगा यात्राएं’ निकालीं

पंजाब, हरियाणा में किसानों ने ‘तिरंगा यात्राएं’ निकालीं

चंडीगढ़, 15 अगस्त केन्द्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने रविवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा और पंजाब में कई जगहों पर ‘तिरंगा यात्राएं’ निकालीं।

तीनों कानूनों को रद्द करने का अनुरोध करते हुए बड़ी संख्या में महिलाओं सहित किसानों ने इन यात्राओं में हिस्सा लिया।

हरियाणा के जींद और सिरसा, पंजाब के बरनाला और बठिंडा सहित विभिन्न जगहों पर किसानों ने अपने ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों पर तिरंगा लगाकर सड़कों पर मार्च निकाला।

जींद के उचाना में महिलाओं के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया और उन्होंने स्थानीय मंडी में तिरंगा फहराया। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि केन्द्र द्वारा मांगें स्वीकार किए जाने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने कहा कि उन्होंने पंजाब में 40 स्थानों पर ‘किसान मजदूर मुक्ति संघर्ष दिवस’ मनाया।

उन्होंने कहा कि ‘काले कानूनों’ के खिलाफ संघर्ष के दौरान मरने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी ने कुछ पल का मौन रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmers take out 'Tiranga Yatras' in Punjab, Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे