लाइव न्यूज़ :

किसानों ने देश भर में एफसीआई कार्यालयों, गोदामों का घेराव किया :एसकेएम

By भाषा | Updated: April 5, 2021 22:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल देश भर में किसानों ने फसलों के लिए लाभकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) एवं अन्य मांगों को लेकर भारतीय खाद्य निगम के कार्यालयों और गोदामों का घेराव कर ‘एफसीआई बचाओ दिवस’ मनाया। संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी।

एसकेएम ने कहा कि केंद्रय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।

एसकेएम, केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ 40 से अधिक किसान संगठनों के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहा है। मोर्चा ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किये गये।

इसने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों ने नोएडा में एफसीआई कार्यालय का घेराव किया, जबकि पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में प्रदर्शनकारियों ने एफसीआई गोदामों के बाहर प्रदर्शन किये।

केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री को सौंपे ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने एफसीआई की खरीद प्रणाली को मजबूत करने की मांग की है।

किसान संघ ने कहा कि उनकी मांगों में गेहूं की खरीद के लिए जमाबंदी जमा करने के फैसले को वापस लेना और फसलों के लिए लाभकारी एमएसपी भी शामिल हैं।

एसकेएम ने कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के किसान मिट्टी सत्याग्रह यात्रा में शामिल होंगे, जो मंगलवार को दिल्ली से लगी सीमाओं पर मौजूद प्रदर्शन स्थलों पर संपन्न होगी। इसी तरह तीन अप्रैल को छत्तीसगढ़ में शुरू हुई मिट्टी यात्रा मंगलवार को सिंघु बॉर्डर पहुंचेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू