लाइव न्यूज़ :

किसानों ने पंजाब, हरियाणा में एफसीआई कार्यालयों का घेराव किया

By भाषा | Updated: April 5, 2021 20:01 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच अप्रैल किसानों ने सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के कार्यालयों के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान, किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी के साथ ही अपनी विभिन्न मांगों को उठाया।

प्रदर्शनकारी किसानों ने केंद्र सरकार के उस आदेश पर भी रोष व्यक्त किया, जिसमें किसानों के बैंक खाते में सीधा ऑनलाइन भुगतान करने के वास्ते किसानों की भूमि का रिकॉर्ड मांगा गया है। किसानों ने इस आदेश को तत्काल वापस लिए जाने की मांग भी की।

भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्राहां) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने कहा कि उनके संगठन ने पंजाब के 15 जिलों में एफसीआई के 34 कार्यालयों का घेराव किया।

चंडीगढ़, अमृतसर, संगरूर और हरियाणा के कुरुक्षेत्र एवं सोनीपत में भी किसानों ने केंद्रीय खरीद एजेंसी के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से उनकी फसल के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की मांग की।

किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव श्रवण सिंह पंढेर ने कहा कि केंद्र किसानों को सीधे भुगतान संबंधी अपने आदेश को कुछ समय के लिए स्थगित करे।

उन्होंने कहा कि अगर इसे लागू किया जाता है तो उन किसानों को भुगतान में परेशानी का सामना करना पड़ेगा, जिन्होंने किराये पर भूमि लेकर फसल उगाई है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसानों को गेहूं के बोरे और अन्य सुविधाओं की कमी का सामना नहीं करना पड़े।

उल्लेखनीय है कि तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर पंजाब, हरियाणा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों के हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित