लाइव न्यूज़ :

जेवर टोल पर किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा

By भाषा | Updated: May 29, 2021 15:59 IST

Open in App

ग्रेटर नोएडा, 29 मई भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का जेवर टोल पर धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चिरौली के नेतृत्व में कार्यकर्ता तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर जेवर टोल पर धरना दे रहे हैं। जेवर टोल नाके पर धरना दे रहे किसानों ने आज धरना स्थल पर ही स्वर्गीय चैधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस दौरान धरने पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चिरौली ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार तीनों नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। किसान सरकार की तानाशाह नीति से दबने और झुकने वाले नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। केंद्र सरकार ने किसान विरोधी 3कानून बनाकर किसानों को पंगु बना दिया है। बार-बार आह्वान के बावजूद भी केंद्र सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है।”

धरना स्थल पर सुंदर बालियान, प्रकाश फौजी, केशव, रईस, रणवीर, राजू, लोकेश, श्रीपाल सहित अन्य लोग बैठे हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो