लाइव न्यूज़ :

किसानों ने पंजाब के होशियारपुर में फिल्म ‘सूर्यवंशी’ दिखाने से रोका

By भाषा | Updated: November 6, 2021 20:04 IST

Open in App

होशियारपुर (पंजाब), छह नवंबर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के एक समूह ने शनिवार को यहां पांच सिनेमाघरों में अक्षय कुमार अभिनीत “सूर्यवंशी” फिल्म को दिखाने से रोक दिया।

उनमें से कुछ ने सिनेमाघरों के बाहर लगे फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए और कहा कि वे अभिनेता अक्षय कुमार का विरोध उनके प्रदर्शन का समर्थन नहीं करने के लिए कर रहे हैं।

भारती किसान यूनियन (कादियां) के जिला अध्यक्ष स्वरण धुग्गा की अगुवाई में संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और फिल्म दिखाए जाने के खिलाफ स्थानीय शहीद उधम सिंह पार्क से स्वर्ण सिनेमा तक विरोध मार्च निकाला।

उन्होंने सिनेमाघरों के अधिकारियों को फिल्म का प्रदर्शन रोकने पर मजबूर किया और किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में नहीं बोलने के लिए अभिनेता की निंदा की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह कुमार की फिल्मों को तब तक नहीं दिखाने देंगे जब तक कि कृषि कानून निरस्त नहीं कर दिए जाते।

सरकार से तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे सैकड़ों किसान पिछले साल नवंबर से ही दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो