हरियाणा के कंडेला गांव में तीन फरवरी को होगी किसानों की प्रदेश स्तरीय महापंचायत

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:47 IST2021-02-01T20:47:04+5:302021-02-01T20:47:04+5:30

Farmers' state level mahapanchayat to be held in Kandela village of Haryana on February 3 | हरियाणा के कंडेला गांव में तीन फरवरी को होगी किसानों की प्रदेश स्तरीय महापंचायत

हरियाणा के कंडेला गांव में तीन फरवरी को होगी किसानों की प्रदेश स्तरीय महापंचायत

जींद,एक फरवरी हरियाणा के जींद जिले में कंडेला गांव स्थित खेल स्टेडियम में तीन फरवरी को किसानों की प्रदेश स्तरीय महापंचायत होगी जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह व प्रदेश अध्यक्ष रतनमान सहित प्रदेश भर के किसान भाग लेंगे।

कंडेला स्थित खेल स्टेडियम का सोमवार को निरीक्षण करने के उपरांत भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने बताया कि इस किसान महापंचायत का आयोजन कंडेला खाप की ओर से किया जा रहा है और खाप प्रधान टेकराम कंडेला सहित दर्जनों खाप पंचायतों के प्रधान भी इसमें शामिल होंगे।

उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में दर्जनों खाप पंचायतों का समर्थन भारतीय किसान यूनियन को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि भाकियू की ओर से पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, फतेहाबाद, सिरसा, करनाल, पानीपत, भिवानी, सोनीपत, झज्जर, दादरी सहित कई जिलों के किसानों को इस महापंचायत में आमंत्रित किया गया है।

भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतनमान से किसानों से किसान आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

रतनमान ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस मामले को हल करने के लिए जो हाथ बढ़ाए हैं किसान उसका स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि देश के प्रधानमंत्री किसान हित में जल्द ही कृषि से संबंधित तीन विवादित कानूनों को वापस लेने की घोषणा करेंगे।

इस बीच स्वास्थ्य कारणों की वजह से प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने बिल्लू खांडा को भाकियू का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया हैं। खांडा इस समय संगठन में प्रदेश प्रवक्ता का कार्यभार संभाल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Farmers' state level mahapanchayat to be held in Kandela village of Haryana on February 3

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे