लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के एक तरफ धरने पर बैठे किसान, हरियाणा पुलिस ने लगाए बैरीकेड

By भाषा | Updated: December 13, 2020 21:12 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 दिसंबर राजस्थान और कुछ अन्य स्थानों के किसान दिल्ली की तरफ अपने मार्च के लिये हरियाणा-राजस्थान सीमा पर रेवाड़ी के निकट रविवार को बड़ी संख्या में एकत्र हुए और हरियाणा पुलिस द्वारा उन्हें रोकने के लिये बैरीकेड लगाए जाने के बाद दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तरफ धरने के लिये बैठ गए।

रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने मौके पर मौजूद संवाददाताओं को बताया कि जिला प्रशासन ने धारा 144 लगा रखी है जिसके तहत पांच या उससे ज्यादा लोगों के एक साथ एकत्र होने पर पाबंदी है।

उन्होंने कहा, “हमनें बैरीकेड लगा रखे हैं और हम उन्हें यहां रोकने की कोशिश करेंगे।” उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस के पर्याप्त जवानों के अलावा अर्धसैनिक बलों की तीन कंपनियों को भी कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये लगाया गया है।

किसान राजस्थान-हरियाणा सीमा (एनएच-48) से लगे रेवाड़ी के जयसिंहपुर खेड़ा इलाके में धरने पर बैठे हैं। वहां से गुरुग्राम 70 किलोमीटर और दिल्ली करीब 80 किलोमीटर दूर है।

वहां मौजूद ‘स्वराज इंडिया’ के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि क्योंकि बैरीकेड लगा दिये गए हैं, किसानों के पास धरने पर बैठने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली मार्च के इच्छुक किसानों के साथ आए राजस्थान के एक किसान ने कहा कि वे “सरकार को किसान विरोधी कानून वापस लेने के लिये बाध्य करेंगे।” इससे पहले किसानों ने जयपुर-दिल्ली राजमार्ग को बाधित करने की धमकी दी थी।

हजारों किसान करीब एक पखवाड़े से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं