लाइव न्यूज़ :

किसानों का बंद, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और अन्य संगठनों का समर्थन

By भाषा | Updated: December 7, 2020 23:41 IST

Open in App

रायपुर, सात दिसंबर छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को बुलाए गए किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। कांग्रेस ने लोगों से अनुरोध किया है वह किसानों का समर्थन करें।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी ने सोमवार को बताया कि कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बंद का समर्थन करेगी।

त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मंगलवार को किसानों के भारत बंद में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता, मोर्चा, संगठनों, प्रकोष्ठ और विभागों के लोगों को दायित्व दिया है।

उन्होंने बताया कि अस्पताल, एंबुलेंस, फायरब्रिगेड, दवा दुकान जैसी आवश्यक सेवाओं को बंद के आह्वान से मुक्त रखा गया है। बंद का आयोजन शांतिपूर्ण, अहिंसक और गांधीवादी तरीके से होगा।

त्रिवेदी ने कहा कि किसानों की मांगों जिनमें तीनों काले कृषि कानूनों को तत्काल प्रभाव से रद्द किए जाने की मांग शामिल हैं, का कांग्रेस समर्थन करती है।

कांग्रेस नेता ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने कांग्रेस के आग्रह पर आठ दिसंबर को भारत बंद का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानून किसानों के हित के खिलाफ है। किसान मांग कर रहे हैं कि इन कानूनों को रद्द किया जाए। कांग्रेस अपील करती है कि समाज के सभी वर्ग किसानों का साथ दें।

वहीं छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संयोजक संकेत ठाकुर ने बताया कि राज्य के 36 संगठनों ने बंद को अपना समर्थन दिया है। इनमें किसान, मजदूर और सामाजिक संगठन शामिल हैं। महासंघ बंद के दौरान राज्य के कई स्थानों पर रैली का आयोजन करेगा।

इधर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस और केंद्र में विपक्षी दलों पर राजनीतिक षड़यंत्र रचने तथा किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व पूरे देश में खत्म हो रहा है। अस्तित्व को बचाने के लिए वह सड़कों पर उतर रही है।

जब उनसे पूछा गया कि किसानों को नए कृषि कानूनों के बारे में आश्वस्त क्यों नहीं किया गयातो उन्होंने कहा कि किसान आश्वस्त होंगे। लेकिन कुछ समूह ऐसे भी हैं जो किसानों को गुमराह कर रहे हैं।

सिंह ने दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन को लेकर कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, जैसे कि पंजाब में, वहां के मुख्यमंत्री और सरकार ने सड़क को बंधक बना रखा है। यह कांग्रेस और उसके सहयोगियों की राजनीतिक साजिश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब